लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने हमले पर योगी सरकार को घेरा, बोले- जब कुछ भी लिखने पर एनएसए लगा देते हैं तब इस मामले में भी इंसाफ करें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2022 14:43 IST

ओवैसी ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है वो यूपी के हुक्मरान हैं और उन्हें इस मामले में उन्हें कड़े कदम उठाने चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने जांच की मांग करते हुए योगी आदित्यनाथ पर व्यंग्य भी कियाओवैसी ने कहा, आपकी सरकार कुछ भी लिखने पर एनएसए लगा देती है, अब इसमें भी इंसाफ करोओवैसी ने हमले के बाद मोदी सरकार से मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा को खारिज कर दिया था

दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में हुए हमले पर गहरी नाराजगी जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मांग की कि वो दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। ओवैसी ने योगी आदित्यानाथ की कार्यशैली पर तंज कसते हुए यूपी सरकार से मामले में कड़े जांच की मांग की है।

इससे पहले एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार की ओर से प्रस्ताविक जेड श्रेणी की सुरक्षा को लेने से इनकार कर दिया था। ओवैसी ने कहा था कि वे गोली चलाने वालो से डरकर खामोश बैठने वाले में से नहीं हैं। शुक्रवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष से ओवैसी ने कहा कि उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा नहीं चाहिए और वे इसे खारिज करते हैं।

वहीं अब ओवैसी ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है वो यूपी के हुक्मरान हैं और उन्हें इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए लेकिन इस मांग के साथ ही ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर व्यंग्य भी किया है।

ओवैसी ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि आप इसकी अच्छे से जांच कराओ, आपकी सरकार में क्रिकेट मैच के बारे में कुछ लिखने पर आपने एनएसए लगा दिया था, आपकी सरकार ने कई दिनों तक लोगों को कस्टडी में रखा। इस मामले में भी आप इंसाफ करो।" 

मालूम हो कि बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास दिल्ली लौटते समय असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले के बाद संसद में इस मामले को उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि मेरे ऊपर हमला करने वाले लोगों के पीछे किसका दिमाग है? क्या सरकार को यह पता नहीं है कि प्रयागराज में हुए एक 'धर्म संसद' में इकट्ठा हुए लोगों ने मुझे मार देने की बात कही थी।

ओवैसी ने मोदी और योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आखिर सरकार ने उन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। मुझे तो इस बात का डर है कि कहीं भारतीय राजनीति जो आज बहुसंख्यकवादी हो गई है, आने वाले वक्त में इजराइल की तरह न हो जाए। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमयोगी आदित्यनाथBJPउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो