लाइव न्यूज़ :

गुजरात की 17 जेलों में रातभर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी, कंट्रोल रूम से रेड को लाइव देख रहे थे राज्य के गृह मंत्री

By आजाद खान | Updated: March 25, 2023 08:46 IST

इस छापे को लेकर बोलते हुए डीजीपी विकास सहाय ने कहा है कि "जानकारी मिली है कि कहीं-कहीं से मोबाइल फोन मिले हैं। इस जांच में पुलिस के साथ-साथ स्निफर डॉग भी शामिल हैं और इस कार्य की पूरी रिकॉर्डिंग भी हो रही है। इसका लाइव टेलीकास्ट हम गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम में भी देख पा रहे थे।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों द्वारा गुजरात के 17 जेलों में रातभर छापेमारी हुई है। यह छापे साबरमती जेल में भी हुई है जहां पर अतीक अहमद बंद है। डीजीपी विकास सहाय के अनुसार, छापे में जेल से फोन भी मिले हैं।

गांधीनगर: शुक्रवार और शनिवार (24-25 मार्च) की दरमियानी रात में गुजरात के 17 जेलों में  ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। यह छापेमारी साबरमती जेल में भी हुई है जहां पर अतीक अहमद बंद है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी गृह मंत्री हर्ष संघवी की देखरेख में हुई है और इस दौरान वे इसका पूरा जायजा कंट्रोल रूम से ले रहे थे। 

इस छापेमारी को लेकर यह कहा जा रहा है कि जेल में हो रहे गैर-कानूनी कामों को उजागर करने के लिए ये छापे हुए है। इसके अलावा नियमों के अनुसार कैदियों को सुविधा मिल रही है कि नहीं इसका भी पता लगाने के लिए यह छापे किए गए है। इस बात की जानकारी गुजरात के डीजीपी विकाय सहाय ने दी है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, करीब 1700 पुलिसकर्मियों ने रातभर राज्य के 17 जेलों में रेड मारा है और वहां से कई मोबाइल फोन भी जब्त किए है। बताया जा रहा है कि ये छापे राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के साथ गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में हुई है। पुलिस द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि यह रेड शनिवार सुबह तक चालू रही है। 

वहीं इसे लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डीजीपी विकास सहाय ने कहा है कि "जानकारी मिली है कि कहीं-कहीं से मोबाइल फोन मिले हैं। इस जांच में पुलिस के साथ-साथ स्निफर डॉग भी शामिल हैं और इस कार्य की पूरी रिकॉर्डिंग भी हो रही है। इसका लाइव टेलीकास्ट हम गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम में भी देख पा रहे थे।"

सीएम ने भी की है निगरानी

बताया जा रहा है कि इस रेड पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी नजर रखी थी और इसकी निगरानी भी की है। जानकारी के अनुसार, ये छापे अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, बरोदा, जामनगर, महेसाणा, भावनगर, बनासकाठा समेत कई और जेलों में भी हुए है। 

ऐसे में केवल साबरमती जेल सबसे बड़ा जेल है इसलिए यहां के छापे के लिए 300 पुलिस वालों को लगाया गया था। खबर के अनुसार, ये छापे ये जानने के लिए किए गए है कि जेल द्वारा कैदियों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है।  

टॅग्स :गुजरातमोबाइलPoliceSurat
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया