लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, 35 नेता हिरासत में और 60 अस्पताल में, जानें किस मुद्दे पर हुआ विवाद

By भाषा | Updated: November 14, 2019 04:43 IST

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोलकाता और इसके आस-पास के इलाकों में कुल 44 हजार 852 डेंगू के मामले दर्ज किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कम से कम 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं को झड़प के दौरान गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया। पार्टी के लगभग 60 घायल सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया।

पश्चिम बंगाल में डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। राज्य में भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार डेंगू के खतरे से निपटने में विफल रही है और आलोचना से बचने के लिए आंकड़ों को "दबाने" की कोशिश कर रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कम से कम 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं को झड़प के दौरान गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया और पार्टी के लगभग 60 घायल सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में भाजपा के प्रदेश महासचिव राजू बनर्जी, पार्टी नेता बादशाह आलम और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राज्य इकाई के अध्यक्ष देबजीत सरकार शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिमझिम मित्रा को भी हिरासत में लिया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से शहर के सेंट्रल एवेन्यू से निकाले गए विरोध मार्च का समापन कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में घेराव के साथ होना था। पु

लिस ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बैरिकेड लगाया था ताकि प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़े । पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरू में अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजने का प्रयास किया। सूत्रों ने दावा किया कि इसके जवाब में भाजपा समर्थकों ने उन पर पानी की बोतलें फेंकी और पथराव किया । इसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की ।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोलकाता और इसके आस-पास के इलाकों में कुल 44 हजार 852 डेंगू के मामले दर्ज किये गए हैं । सरकारी अधिकारियों के अनुसार डेंगू के कारण जनवरी से अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है । 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?