लाइव न्यूज़ :

55,000 से अधिक विद्यार्थी एवं अन्य पढाई के लिए जा रहे हैं अमेरिका: दूतावास

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:44 IST

Open in App

अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि इस साल 55,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थी एवं अन्य अमेरिका में पढाई-लिखाई के लिए यात्रा पर जा रहे हैं और यह अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है। उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद भी इस साल पहले की तुलना में सबसे अधिक वीजा आवेदन मंजूर किये गये। दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत में अमेरिकी मिशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वैश्विक कोविड-19 महामारी के बाद भी उसके दूतावास एवं वाणिज्य दूतावासों ने 2021 में अधिक विद्यार्थी वीजा आवेदन मंजूर किये।’’उसने कहा, ‘‘इन प्रयासों से 55000 से अधिक विद्यार्थी एवं आदान प्रदान प्रक्रिया के तहत आगंतुक अमेरिका में अध्ययन के लिए विमान में सवार हो रहे हैं और हर दिन अधिक विद्यार्थियों को मंजूरी दी जा रही है। ’’ दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत में अमेरिकी मिशन के तहत मेहनती वाणिज्य दूतावास टीमों को बहुत बहुत बधाई। इस साल 55,000 से अधिक विद्यार्थी अमेरिका में पढ़ने के लिए विमानों में सवार हो रहे हैं जो भारत में अबतक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। सभी विद्यार्थियों को सफल अकादमिक वर्ष की शुभकामनाएं।’’ अमेरिकी दूतावास के उप राजदूत अतुल केशप ने वीजा जारी करने में लगे कर्मियों की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय विद्यार्थी अमेरिकी समाज को समृद्ध करते है तथा दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को गहरा बनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल