लाइव न्यूज़ :

Loudspeaker Row: यूपी में धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए 50 हजार से अधिक लाउडस्पीकर, ध्वनि स्तर को भी मानक अनुसार कराया गया कम

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2022 15:08 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, आज सुबह सात बजे तक राज्य भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 53,942 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं, जबकि 60,295 लाउडस्पीकरों की ध्वनि का स्तर को कम करवा कर मानक स्तर तक लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार सुबह तक 53,942 लाउडस्पीकर हटाए गए60,295 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को मानक स्तर तक लाया गया योगी सरकार के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

लखनऊ: देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच उत्तर प्रदेश में 53 हजार से अधिक धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। साथ ही 60 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों के साउंड लेवल को कम करवाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे तक राज्य भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 53,942 लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश के बाद यूपी पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। 

रविवार सुबह तक 53,942 लाउडस्पीकर हटाए गए

उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, 'आज सुबह सात बजे तक राज्य भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 53,942 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं, जबकि 60,295 लाउडस्पीकरों की ध्वनि का स्तर को कम करवा कर मानक स्तर तक लाया गया है।" यूपी सरकार ने 24 अप्रैल को राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश जारी किया था।

अनधिकृत लाउडस्पीकरों को हटाने का निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, "इस संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट (जिलों से) मांगी गई है। पुलिस को धार्मिक नेताओं से बात करने और उनके साथ समन्वय करके अनधिकृत लाउडस्पीकरों को हटाने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।" इस घोषणा से पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महीने की शुरुआत में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की मात्रा को प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए थे। 

3 मई तक मनसे प्रमुख का महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम

13 अप्रैल को, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को एक अल्टीमेटम दिया और अपनी मांग दोहराई कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं। उन्होंने सरकार से 3 मई से पहले कार्रवाई करने को कहा, ऐसा नहीं करने पर सरकार को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कई नेता मनसे प्रमुख के समर्थन में यह कहते हुए सामने आए कि वे मस्जिदों में अजान के बजाय हनुमान चालीसा बजाएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट