लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ 50 फीसदी से अधिक आबादी का हो चुका है पूरी तरह से टीकाकरण, संसद में बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2021 18:23 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने काह कि अभी 17 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। आज भारत की क्षमता प्रति महीना 31 करोड़ डोज बनाने की है। उन्होंने कहा कि अगले 2 महीनों में यह बढ़कर 45 करोड़ डोज प्रति महीना हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री ने कहा सभी राज्यों के पास है पर्याप्त वैक्सीनकहा - रोजाना ओमीक्रोन पर रखी जा रही है नजरसोमवार को देश में ओमीक्रोन के मामले हुए 161

नई दिल्ली: कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम की जानकारी देते हुए सोमवार को राज्यसभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ 50 फीसदी से अधिक आबादी का पूरी तरह से टीका करण हो चुका है। मंडाविया ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ कोरोना का पहला डोज 88 फीसदी लोगों को दिया जा चुका है और दूसरा डोज 58 फीसदी लोगों को दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की ज्यादातर आबादी को वैक्सीनेटे किया जा चुका है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सभी राज्यों के पास है पर्याप्त वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने काह कि अभी 17 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। आज भारत की क्षमता प्रति महीना 31 करोड़ डोज बनाने की है। उन्होंने कहा कि अगले 2 महीनों में यह बढ़कर 45 करोड़ डोज प्रति महीना हो जाएगी।

रोजाना ओमीक्रोन पर रखी जा रही है नजर

कोविड-19 के नए वैरिएंट की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ओमिक्रोन को लेकर रोजाना विशेषज्ञों के साथ नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के अनुभव को देखते हुए हम महत्वपूर्ण दवाइयों के बफर स्टॉक की व्यवस्था कर रहे हैं जिससे ओमिक्रोन फैलने पर हमें समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

देश में ओमीक्रोन के मामले 161

देशभर में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 161 हो गए हैं। इसके सबसे ज्यादा के महाराष्ट्र (54) में है। इसके बाद दिल्ली में 28, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, केरल में 11, गुजरात में 11, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में इसके 1-1 मामले दर्ज किए गए गए हैं।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)मनसुख मंडावियासंसदकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?