लाइव न्यूज़ :

बिहार में आंधी, पानी और बिजली गिरने से गई 23 से अधिक लोगों की जान, 18 से अधिक लोग हुए जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2026 17:54 IST

पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर और वैशाली में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली। कहीं बच्चे खेलते-खेलते चपेट में आ गए, तो कहीं खेत-खलिहान और कामकाज में जुटे लोग हादसे का शिकार बन गए। 

Open in App

पटना:बिहार में 4-5 मई की रात और उसके बाद आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर और वैशाली में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली। कहीं बच्चे खेलते-खेलते चपेट में आ गए, तो कहीं खेत-खलिहान और कामकाज में जुटे लोग हादसे का शिकार बन गए। 

पूर्वी चंपारण में पांच लोगों की मौत हुई। गया जिले में पांच लोगों ने जान गंवाई, जबकि औरंगाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत दर्ज की गई। पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में पेड़ गिरने और दीवार ढहने से दो लोगों की जान चली गई। सीतामढ़ी में तेज तूफान के दौरान बिजली का खंभा गिरने से रकीबा खातून और निकहत परवीन नाम की दो महिलाओं की मौत हो गई। गुलाम हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। 

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। वैशाली में एक, भोजपुर में दो और रोहतास में बिजली गिरने से बलवंत पासवान की मौत हो गई। रोहतास में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सड़कें बंद हो गईं और बिजली आपूर्ति बाधित रही। कटिहार रेल मंडल के आजमनगर स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया, जब एक भारी पेड़ की डाल हाईटेंशन तार पर गिर गई। इससे आग लग गई और प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कटिहार-राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रही। 

वहीं वैशाली जिले के लालगंज में एक महिला की मौत हो गई। भोजपुर जिले के गुलजारपुर में भी एक महिला की जान चली गई, जबकि संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सबसे अधिक मौत पूर्वी चंपारण में पांच की हुई है। वज्रपात, आंधी, तूफान और तेज वर्षा में 23 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। 

मुख्यमंत्री सचिवालय ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही राज्य में तूफान, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। आने वाले समय में भी मौसम खराब रहने की आशंका है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :बिहारऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम पहुंचे, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गयाजी एयरपोर्ट पर किया स्वागत

भारतबिहार की राजधानी पटना में महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भारतबिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जानें कब, कहां और किस दिन होगा समारोह?

भारतभाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

भारतTVK प्रमुख विजय 7 मई को ले सकते हैं तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ

भारतबिहारी नेताओं ने भी दिखाया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कमाल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन साबित हुए "लकी"

भारतमध्यप्रदेश कैबिनेट: विकास पर 38,555 करोड़ की मंजूरी, व्यापारी बोर्ड गठन सहित क्रमबद्ध बड़े निर्णय

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा