लाइव न्यूज़ :

मूलत: हिंदू हैं देश के आदिवासी, कुछ लोग फैला रहे भ्रम : संघ नेता

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:04 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 मार्च देश के आदिवासियों को मूलत: हिंदू धर्म का हिस्सा बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोग इस विषय में भ्रम फैला रहे हैं।

संघ के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने इंदौर प्रेस क्लब में एक प्रश्न पर संवाददाताओं से कहा, "आदिवासी (मूलत:) हिंदू ही हैं। इस बात में किंतु-परंतु का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।"

शास्त्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग देश के आदिवासियों के मूल धर्म को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और इस भ्रम को दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "समाज के आम लोगों का भी दायित्व है कि वे इस भ्रम को दूर करें।"

संघ के वरिष्ठ नेता ने झारखंड से उठी इस मांग को सरासर नाजायज बताया कि देश की आगामी जनगणना के लिए आदिवासियों के लिए अलग धार्मिक कोड बनाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि शास्त्री, संघ में जिस मालवा प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हैं वहां बड़ी तादाद में जनजातीय आबादी रहती है।

संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बेंगलुरु में हाल ही में संपन्न बैठक में हिस्सा लेकर लौटे शास्त्री ने बताया कि यह संगठन आने वाले दिनों में सामाजिक समरसता, गांवों के विकास, पर्यावरण, हानिकारक रसायनों से खेतों की रक्षा और परिवारों को भारतीय संस्कारों व मूल्यों के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है