लाइव न्यूज़ :

यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे बने हालात

By अनिल शर्मा | Updated: August 8, 2023 12:03 IST

लखनऊ, लखीमपुर खीरी भदोही, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत करीब 30 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी के पूर्वी और मध्य क्षेत्रो में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश की वजह से प्रदेश की ज्यादातर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में आगामी 13 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी के 30 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने राज्य के ज्यादातर इलाको में बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ, लखीमपुर खीरी भदोही, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत करीब 30 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश की वजह से प्रदेश की ज्यादातर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो यूपी के पूर्वी और मध्य क्षेत्रो में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन इस बीच मौसम विभाग में अगस्त में फिर मानसून एक्टिव होने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। और अगले कुछ ही घण्टों में यूपी के 30 से ज्यादा जनपदों में बादल छाए रहने, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण दिशा से एक बार फिर मानसून की तीव्रता उत्तर प्रदेश में बढ़ गई है। उत्तर, पश्चिमी व मध्य में प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते प्रदेश के 40 जिलों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में माध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने भदोई, जालौन, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, व उसके आसपास के क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, इटावा व आसपास इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो