लाइव न्यूज़ :

2024 के चुनाव के लिए पीएम चेहरे पर बोले केसीआर- चर्चा के बाद अंतिम रूप देगा विपक्ष

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2022 09:52 IST

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में अब ये तय होना है कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार कौन होगा। जहां एक ओर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं तो वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कहा कि चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार कौन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार विपक्ष के लिए अगले पीएम उम्मीदवार होंगे।उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एकसाथ आएंगे और चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार कौन होगा।केसीआर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करने के लिए नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने के लिए बुधवार को बिहार गए थे।

पटना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने गुरुवार को इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बैठक करेंगे और निर्णय लेंगे। अपने बिहार दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए केसीआर से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार विपक्ष के लिए अगले पीएम उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने सीधी प्रतिक्रिया को टालते हुए कहा कि सभी विपक्षी दल एकसाथ आएंगे और फिर चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार कौन होगा। हालिया प्रेस कांफ्रेंस में जहां एक ओर केसीआर सवाल का जवाब देने में लगे हैं, वहीं नीतीश कुमार ने उनसे ऐसे सवालों को खारिज करने का आग्रह किया। 

जब नीतीश कुमार जाने के लिए तैयार हुए तो केसीआर ने उनसे आग्रह करते हुए कहा कि आप बैठिए, जिसपर नीतीश ने कहा कि आप चलिए न। इस बीच केसीआर और नीतीश की मुलाकात को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि यह केसीआर थे जिनका अपमान हुआ। वहीं, सुशील कुमार मोदी ने भी केसीआर और नीतीश की मुलाकात को लेकर कहा कि केसीआर नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के रूप में नहीं देखना चाहते।

सुशील मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "केसीआर ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार भी नहीं किया और सीधे तौर पर इनकार कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस से बाहर निकलने की कोशिश की, हालांकि केसीआर ने उन्हें कई बार बैठने की कोशिश की।"

भाजपा नेता ने केसीआर और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी खुद की सीएम सीटें सुरक्षित नहीं हैं, वे पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। केसीआर के लिए बेहतर होगा कि वह आगामी तेलंगाना चुनावों में अपनी सीएम सीट बचाएं। बता दें कि केसीआर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करने के लिए नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने के लिए बुधवार को बिहार गए थे।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoतेजस्वी यादवबिहारतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार