लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रपति से करेंगे माँग- जस्टिस लोया की मौत की सीबीआई, एनआईए से स्वतंत्र जाँच हो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 7, 2018 09:24 IST

सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की मौत एक दिसंबर 2014 को हुई थी। मृत्यु के समय वो सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे जिसमें अमित शाह आरोपी थे। शाह बाद में बरी हो गये थे।

Open in App

विपक्षी राजनीतिक दल सीबीआई की विशेष अदालत के दिवंगत जज बीएच लोया की मौत की स्वतंत्र जाँच कराने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। विपक्षी दलों ने मंगलवार (सात फरवरी) को ये फैसला लिया। जज लोया की मौत एक दिसंबर 2014 को हुई थी। मौत के समय वो सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में बीजेपी नेता अमित शाह भी आरोपी थे जो इस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने बाद में अमित शाह को मामले से बरी कर दिया था। जज लोया की मौत की जाँच कराने से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं (पीआईएल) की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस पीआईएल की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने एक तीन पन्ने का पत्र तैयार किया है जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा जाएगा। कांग्रेस समेत कई दलों के सांसदों ने इस पत्र पर दस्तखत किए हैं। इस पत्र में जज बीएच लोया की मौत की जाँच सीबीआई और एनआईए को छोड़कर स्वतंत्र रूप से करानी की माँग की गयी है। इस पत्र में जज लोया की मौत की जाँच में एक अन्य जज और एक वकील की मौत की जाँच को शामिल करने की माँग की गयी है। हाल ही में कारवा पत्रिका ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें दावा किया गया था कि जज लोया के दो करीबियों की भी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

कारवाँ पत्रिका ने नवंबर में एक स्टोरी पब्लिश की थी जिसमें जज लोया की मौत पर सवाल उठाए गये थे। रिपोर्ट में जज लोया की बहन और पिता के बयान के हवाले से उनकी मृत्यु की परिस्थियों को संदिग्ध बताया गया था। हालाँकि बाद जज लोया के बेटे और परिवार ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि उन्हें जज लोया की मौत को लेकर कोई संदेह नहीं है। कारवाँ की रिपोर्ट के आने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जज लोया की मौत की जाँच कराने से जुड़ी याचिकाएँ डाली गईं।

टॅग्स :बीएच लोयारामनाथ कोविंदसुप्रीम कोर्टकांग्रेसबीजेपीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार