लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 19 विपक्षी दलों के नेताओं ने की बैठक, रंग लाई चंद्रबाबू नायडू की मेहनत!

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 21, 2019 16:22 IST

बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सपा नेता राम गोपाल यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के साथ तेलुगू देश पार्टी नेता चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 19 विपक्षी दलों के नेताओं ने की बैठक, फिर किया चुनाव आयोग के लिए कूचलोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बनने वाले समीकरणों पर चर्चा के लिए हुई बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों से निपटने के लिए तमाम विपक्षी दल एकजुट दिख रहे हैं। इसी के तहत दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सपा नेता राम गोपाल यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के साथ तेलुगू देश पार्टी नेता चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।

बैठक में कुल 19 पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया, जिसमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तेलुगू देशम पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (सेक्युलर), भारतीय मार्क्सवादी पार्टी, सीपीआईएम और डीएमके जैसी पार्टियां शामिल थीं।

बता दें कि आखिरी चरण के चुनाव के बाद से चंद्रबाबू नायडू लगातार विपक्षी दलों से संपर्क में हैं। खबर आई थी कि वह नेताओं से मिलकर अपने पुराने संबंधों की दुहाई दे रहे हैं।  

बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के लिए कूच किया। इन नेताओं को चिंता सता रही है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से किसी तरह का खिलवाड़ न होने पाए।

वहीं, विभिन्न समाचार चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल देश में एक बार फिर मोदी सरकार दिखा रहें हैं लेकिन विपक्षी दलों मोदी सरकार की संभावना से इनकार कर रहे हैं। 

मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और दावा किया कि नतीजों में बीजेपी का सूफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र विपक्षी गठबंधन एक मजबूत सरकार बनाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनेता विपक्षनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर