लाइव न्यूज़ :

CAA पर भाजपा में विरोध, विधायक ने कहा-देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति, अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहिए

By भाषा | Updated: January 28, 2020 19:51 IST

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने तंज कसा कि भाजपा को भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहिए और एक अलग से संविधान बनाकर उसके तहत देश को चलाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने अपनी ही पार्टी पर सीएए लागू कर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।आज हमारे हिन्दुस्तान के हर गली-मोहल्ले में गृहयुद्ध जैसी स्थितियां हैं। ये देश के लिए घातक है।

मध्य प्रदेश के मैहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करते हुए कहा कि सीएए से देश में गृहयुद्ध जैसी स्थितियां बन रही हैं, जो देश के लिए घातक है।

उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सीएए लागू कर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा को भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहिए और एक अलग से संविधान बनाकर उसके तहत देश को चलाना चाहिए।

त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘जब मैंने महसूस किया तो मैंने सीएए का विरोध किया। ये (मेरे विधानसभा क्षेत्र) मैहर की ही नहीं, हर जगह की स्थिति है। आज हमारे हिन्दुस्तान के हर गली-मोहल्ले में गृहयुद्ध जैसी स्थितियां हैं। ये देश के लिए घातक है।’’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का विचार कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कांग्रेस में जाने का कोई मन नहीं है। न भाजपा से अलग होने का मामला है यह। यह मेरा अपना व्यक्तिगत विचार है।

जो मैंने अनुभव किया, महसूस किया और देखा है.....उसके आधार पर बात कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीएए से केवल भाजपा को वोट का फायदा हो रहा है। देश को और कोई फायदा नहीं है।’’ उन्होंने उदाहरण देकर अपनी बात समझाया कि मैहर के खरोंधी गांव के यज्ञनारायण शुक्ला परिवार कहना है कि सीएए आने के बाद स्थिति ऐसी बिगड़ गई है कि पड़ोसी भठिया गांव के जो मुसलमान पहले उन्हें उनके गांव जाने पर खड़े होकर पंडितजी पायलागू कहते थे, अब वे महीना-दो महीना से हमें देखते भी नहीं हैं।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘सीएए तो आप (भाजपा) ले आये। या तो भीमराव अंबेडकर के संविधान को फाड़कर फिंकवा दो आप । या फिर भाजपा का एक अलग से संविधान बन जाये और उस संविधान के तहत देश को चलाएं । यदि उसको (अंबेडकर के संविधान को) मानते हैं तो भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि यहां सभी धर्म के लोग रहेंगे और हिन्दुस्तान चलेगा। संविधान में धर्म के नाम पर एवं नागरिकता के नाम पर देश का बंटवारा नहीं हो सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप (भाजपा) एकता एवं अखंडता की बात करते हैं और आग लगवाने का काम करते हैं।’’ राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर त्रिपाठी ने कहा कि जब गांव का आदमी राशन कार्ड बनाने तक में सक्षम नहीं हैं, तो वह अपनी नागरिकता कैसे सिद्ध करेगा।

मालूम हो कि पिछले साल 28 जुलाई को भाजपा को उस वक्त करारा झटका लगा था जब मध्यप्रदेश विधानसभा में एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान उसके दो विधायकों --नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने अपना समर्थन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को दे दिया था। ढाई महीने बाद त्रिपाठी ने कहा था कि वह भाजपा में थे, भाजपा में हैं और भाजपा में रहेंगे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशअमित शाहनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील