लाइव न्यूज़ :

Operation Ganga: पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं, लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2022 19:38 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा, अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय छात्रों को लाने के लिए अगले 24 घंटों में 13 फ्लाइट शेड्यूल ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को निकाला गया

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा रहा है। शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा, अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। 

वहीं यूक्रेन के खारकीव से भारतीयों को निकाला जा चुका है। इसकी भी जानकारी विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई है। अरिंदम बागची ने कहा, लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खार्किव शहर से निकाले जा चुके हैं, जो एक अच्छी ख़बर है। उन्होंने कहा, मुख्य ध्यान अब सुमी पर है। सूमी में समस्या है। हम दोनों पक्षों से संघर्ष विराम के लिए दृढ़ता से आग्रह करते हैं, आशा है कि यह जल्द ही होगा क्योंकि गोलाबारी होगी, जिससे जान जोखिम में पड़ सकती है। 

उन्होंने कहा, भारतीय छात्र कैंपस में सुरक्षित हैं... हमारी टीमें अब पूर्व की ओर बढ़ रही हैं...समस्या बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में कहा, अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। उन्होंने कहा, दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा जिनके वहां होने की संभावना है, परन्तु अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। 

ऑपरेशन गंगा के तहत पड़ोसी देश नेपाल के नागरिक और बांग्लादेशी नागरिक को भी निकाला गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, संभवतः आज एक नेपाली नागरिक भी आ रहा है। वहीं बांग्लादेशी नागरिक के बाद में आने की संभावना है।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादForeign Ministryयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला