लाइव न्यूज़ :

'ऑपरेशन बंदर' था बालाकोट एयर स्ट्राइक का कोडनेम, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2019 19:51 IST

भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक कोडनेम दिया था- ऑपरेशन बंदर।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का कोडनेम 'ऑपरेशन बंदर' दिया था।बालाकोट एयरस्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले के दो हफ्तों के अंदर हुई थी।

भारतीय वायु सेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का कोडनेम 'ऑपरेशन बंदर' दिया था। एयर स्ट्राइक की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए ऐसा किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार जाकर पाकिस्तानी सीमा में स्थित आतंकी ठिकानों पर बमबारी की थी। इस हमले में जैश के आतंकी ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा था।

पाकिस्तान को नहीं लगी भनक

'ऑपरेशन बंदर' को बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया। अगर इसकी जानकारी लीक हो जाती तो भारतीय वायुसेना के विमानों को खतरा हो सकता था। लेकिन पाकिस्तान को इसकी भनक तक नहीं लगी। भारतीय वायुसैनिकों ने अपने टारगेट को अंजाम देकर भारत की सीमा में प्रवेश किया उसके बाद पाकिस्तान की इसकी जानकारी हुई। 

हनुमान से है कोई कनेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन बंदर नाम रखने के पीछे हनुमान से कनेक्शन हो सकता है। जिस प्रकार हनुमान ने रावण की लंका में घुसकर सबकुछ तहस-नहस कर दिया था। ठीक उसी तरह भारतीय वायुसेना भी पाकिस्तान में दाखिल होकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। 

पुलवामा हमले का बदला

बालाकोट एयरस्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले के दो हफ्तों के अंदर हुई थी। 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती विस्फोट में 40 जवानों की मौत हो गई थी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जा रहे इस काफिले में पैरामिलिट्री के 2,500 जवान शामिल थे। पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकबालाकोटइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए