लाइव न्यूज़ :

ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय ने अफगान छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:40 IST

Open in App

ओ पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय (जेजीयू) ने रविवार को अफगानिस्तान के छात्रों के लिए छात्रवृति की घोषणा की। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जटिल होती भू-राजनैतिक परिस्थितियों और अफगान छात्रों के लिए शिक्षा के विश्वसनीय विकल्प की जरूरत को देखते हुए यह पहल की गई है ताकि वे अपने अकादमिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। ‘समग्र शिक्षा में अफगान नागरिकों का उत्थान’ (एडवांस) पहल के तहत कुल 10 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस पहल के तहत अफगान छात्रों को विश्वविद्यालय के किसी भी ‘स्कूल’ या संस्थान से पीएचडी करने करने का अवसर मिलेगा। जेजीयू में यह छात्रवृत्ति जनवरी 2022 से लागू होगी और जो छात्र परास्नातक या एम.फिल. की पढ़ाई कर चुके हैं वे इसके लिए योग्य होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह