लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा, 16 पद खालीः येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: December 17, 2019 18:33 IST

मंत्री पद के कई आकांक्षी अपनी पैरोकारी में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं 21 या 22 दिसंबर को दिल्ली जााऊंगा और मामले (कैबिनेट विस्तार) का समाधान हो जाएगा।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि नए मंत्रियों का शपथग्रहण महीने के अंत तक हो जाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो हाल के उपचुनाव में विजयी हुए हैं।

उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा विधानसभा में आसानी से बहुमत जुटाने में सफल हो गई है। इसके बाद से मंत्री पद के लिए लॉबिंग चल रही है।

मंत्री पद के कई आकांक्षी अपनी पैरोकारी में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि किसी अन्य को मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं 21 या 22 दिसंबर को दिल्ली जााऊंगा और मामले (कैबिनेट विस्तार) का समाधान हो जाएगा।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि नए मंत्रियों का शपथग्रहण महीने के अंत तक हो जाएगा।

कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं जिनमें से 18 मंत्री पद भरे जा चुके हैं। विधायक जी सोमशेखर रेड्डी, मुरुगेश नीरानी, उमेश कट्टी, रमेश जारकिहोली और उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी ने मंगलवार को येदियुरप्पा से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने कहा कि जारकिहोली ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ खुद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग रखी है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज