लाइव न्यूज़ :

प्याज पर संकटः नाफेड ने कहा-महज 25 हजार टन का सुरक्षित भंडार, नवंबर के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जाएगा

By भाषा | Updated: October 24, 2020 13:50 IST

देश में प्याज की खुदरा कीमतें 75 रुपये किलो के पार जा चुकी हैं। ऐसे में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कीमतों को नियंत्रित करने के लिये नाफेड सुरक्षित भंडार से प्याज बाजार में उतार रहा है। नाफेड सरकार की ओर से संकट के समय यह स्टॉक इस्तेमाल के लिये जारी करने को तैयार रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टॉक नवंबर के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जायेगा। नाफेड के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार चड्ढा ने इसकी जानकारी दी।कुछ भंडार के बर्बाद होने के बाद अभी करीब 25 हजार टन प्याज भंडार में बचा हुआ है, जो नवंबर के पहले सप्ताह तक चलेगा।खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को कहा कि भारी बारिश के कारण कई मुख्य उत्पादक राज्यों में प्याज की फसल को नुकसान हुआ है।

नई दिल्लीः सरकार के पास प्याज का महज 25 हजार टन का सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) बचा हुआ है। यह स्टॉक नवंबर के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जायेगा। नाफेड के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार चड्ढा ने इसकी जानकारी दी।

देश में प्याज की खुदरा कीमतें 75 रुपये किलो के पार जा चुकी हैं। ऐसे में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कीमतों को नियंत्रित करने के लिये नाफेड सुरक्षित भंडार से प्याज बाजार में उतार रहा है। नाफेड सरकार की ओर से संकट के समय यह स्टॉक इस्तेमाल के लिये जारी करने को तैयार रहता है।

नाफेड ने इस साल के लिये करीब एक लाख टन प्याज की खरीद की थी। चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभी तक बफर स्टॉक से 43 हजार टन प्याज बाजार में उतारा जा चुका है। कुछ भंडार के बर्बाद होने के बाद अभी करीब 25 हजार टन प्याज भंडार में बचा हुआ है, जो नवंबर के पहले सप्ताह तक चलेगा।’’

इस बीच खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को कहा कि भारी बारिश के कारण कई मुख्य उत्पादक राज्यों में प्याज की फसल को नुकसान हुआ है। इसके चलते देश में खरीफ प्याज का उत्पादन 14 प्रतिशत घटकर 37 लाख टन रहने का अनुमान है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस साल महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से प्याज का उत्पादन करीब 37 लाख टन रहने का अनुमान है। यह पहले के 43 लाख टन के अनुमान से लगभग 6 लाख टन कम है।"

केरल: प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की कोशिश, नेफेड से 27 टन की पहली खेप पहुंची

केरल सरकार ने त्योहारी सीजन में प्याज की आसमान छूती कीमतों को काबू में करने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके तहत नेफेड से खरीदी गई 27 टन प्याज की पहली खेप महाराष्ट्र के नासिक से शुक्रवार को यहां पहुंची। केरल में पिछले सप्ताह प्याज की कीमत 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि कई जगह खुदरा दुकानों पर प्याज 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका।

ऐसे में राज्य सरकार ने इस महीने नेफेड (राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ) से लगभग 100 टन प्याज खरीदने का फैसला किया। राज्य के कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार ने कहा कि प्याज की पहली खेप शुक्रवार सुबह तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और कोझिकोड पहुंच गई। इस प्याज को केरल बागवानी उत्पाद विकास निगम (हॉर्टकॉर्प) के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। अनुमान जताया जा रहा है कि हॉर्टकॉर्प अपने आउटलेट के जरिए 45 रुपये से 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचेगा।

टॅग्स :प्याज प्राइसदिल्लीमुंबईपंजाबकेरलनरेंद्र मोदीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज