लाइव न्यूज़ :

'जो विश्वासघात करे, वो हिंदू नहीं हो सकता', उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य बोले

By आकाश चौरसिया | Updated: July 15, 2024 16:54 IST

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिवसेना उद्धव ठाकरे प्रमुख से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कह दिया कि जो विश्वासघात करता है, वो हिंदू नहीं हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे से आज ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मिलेइस दौरान मातोश्री में विधि-विधान से पूजा कीअविमुक्तेश्वरानंद की टिप्पणी मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे सरकार पर थी

मुंबईमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में आज ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे और इस दौरान ठाकरे परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, उनके आवास में पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा भी की गई। हालांकि, इस मुलाकात के बाद शंकराचार्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए कह दिया कि जो विश्वासघात करते हैं वो हिंदू नहीं हो सकते हैं। 

उन्होंने आगे कहा, "हम सनातन धर्म के अनुयायी हैं। हमारे पास 'पाप' और 'पुण्य' की एक परिभाषा है। सबसे बड़ा पाप विश्वासघात है। उद्धव ठाकरे को धोखा दिया गया है। मैंने उनसे (उद्धव ठाकरे से) कहा कि उन्हें जो विश्वासघात झेलना पड़ा, उससे हम सभी दुखी हैं, जो इसे धारण करता है वह हिंदू नहीं हो सकता। महाराष्ट्र की जनता इससे आहत है और यह चुनाव में दिखा भी। यह उन लोगों का भी अपमान है जो अपना दूसरा नेता अचानक से चुनते हैं, बीच में सरकार तोड़ना और जनादेश का अपमान करना गलत है।"

हालांकि, इससे पहले भी ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य ने राहुल गांधी के उस बयान पर टिप्पणी की थी, जिसपर देश पर विवाद पैदा हो गया कि 'हिंदू हिंसक होता है'। इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता ने ऐसा कहा था हिंदू धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

यही नहीं, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य को इससे पहले अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था, जहां वो दोनों को आर्शीवाद देने पहुंचे थे। जहां, खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे और शंकराचार्य से मिलकर उनका आर्शीवाद लिया। 

टॅग्स :मुंबईभारतउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?