लाइव न्यूज़ :

करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत,एक झुलसा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:56 IST

Open in App

नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा- 2 के पास बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी झुलस गया। सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि नन्हे यादव और दुर्गेश यादव एक कंपनी के लिए तार डालने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि डेल्टा-2 सेक्टर के पास बीती रात उन्होंने तार डालने का काम किया, तथा रात के समय वहीं पर रुक गए। दोनों लोगों ने वहां से गुजर रही बिजली की लाइन में कटिया डालकर अपना मोबाइल फोन चार्ज करना शुरू कर दिया। इसी बीच नन्हे तथा दुर्गेश को करंट लग गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में नन्हे की मौत हो गई, जबकि दुर्गेश गंभीर रूप से झुलस गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा : बहू से बलात्कार का आरोपी ससुर गिरफ्तार

भारतनोएडा : बहु से बलात्कार का आरोपी ससुर गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल