लाइव न्यूज़ :

1800 किलोग्राम से अधिक स्यूडोफेड्रइन जब्त, कीमत 25 करोड़, 3 विदेशी अरेस्ट, सबसे बड़ी मात्रा में जब्ती

By भाषा | Updated: May 11, 2019 20:10 IST

नोएडा पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिस मकान में ये संदिग्ध किरायेदार के रूप में ठहरे हुए थे वह एक आईपीएस अधिकारी का है। यह आईपीएस अधिकारी फिलहाल लखनऊ में आर्थिक अपराध शाखा में तैनात हैं। एनसीबी ने दक्षिण अफ्रीका की एक महिला से पूछताछ के बाद इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की जब्ती की।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस ने कहा कि ये विदेशी सेक्टर पी 4 में एक मकान में विदेशी रह रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी पहचान का कोई सत्यापन नहीं किया गया था। एनसीबी ने ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्र रूप से कार्रवाई की, स्थानीय पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक कारखाने के बाहर 1800 किलाग्राम से अधिक स्यूडोफेड्रइन जब्त कर और तीन विदेशियों का गिरफ्तार कर देश में इस मादक पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती करने का दावा किया। एनसीबी सूत्रों ने बताया कि 1800 किलोग्राम स्यूडोफेड्रइन के साथ दो किलोग्राम कोकीन भी जब्त की गयी। इनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है।

नोएडा पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिस मकान में ये संदिग्ध किरायेदार के रूप में ठहरे हुए थे वह एक आईपीएस अधिकारी का है। यह आईपीएस अधिकारी फिलहाल लखनऊ में आर्थिक अपराध शाखा में तैनात हैं। एनसीबी ने दक्षिण अफ्रीका की एक महिला से पूछताछ के बाद इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की जब्ती की।

इस महिला को कथित रूप से 24.7 किलोग्राम स्यूडोफेड्रइन लाने को लेकर नौ मई को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। पहले उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पकड़ा था। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘स्यूडोफेड्रइन एक ऐसा रसायन है जिसका उपयोग मेथमफेटमाइन के विनिर्माण में किया जाता है।

मेथमफेटमाइन एक ड्रग है जिसका यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में स्यूडोफेड्रइन की यह अबतक सबसे बड़ी जब्ती है जिसे किसी फैक्टरी परिसर के बाहर रखा गया था। हमारे रिकार्ड के अनुसार यह किसी एजेंसी द्वारा सबसे बड़ी जब्ती है।’’

उन्होंने कहा कि आमतौर पर इतनी बड़ी मात्रा आवासीय या वाणिज्यिक परिसरों में नहीं बल्कि कारखानों में मिलता है। अधिकारी के अनुसार महिला से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी की दिल्ली क्षेत्र इकाई के अधिकारी 10 मई को ग्रेटर नोएडा में एक मकान पर पहुंचे, जहां से उन्हें 1818 किलोग्राम स्यूडोफेड्रइन, 1.9 किलोग्राम कोकीन जब्त किये गये।

अधिकारियों के अनुसार पहले पकड़ी गयी महिला के अलावा उस मकान से एक नाइजीरिया पुरुष और एक नाइजीरिया महिला को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने कहा कि ये विदेशी सेक्टर पी 4 में एक मकान में विदेशी रह रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी पहचान का कोई सत्यापन नहीं किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा, ‘‘किसी भी विदेशी के लिए एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) द्वारा सत्यापन कराना जरूरी होता है। उन्होंने यह नहीं कराया। इस चूक एवं अन्य किसी चूकों को लेकर जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि एनसीबी ने ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्र रूप से कार्रवाई की, स्थानीय पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि कैसे संदिग्धों को आईपीएस अधिकारी का मकान किराये पर मिल गया और वे कब से वहां ठहरे हुए थे। 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाइंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज