लाइव न्यूज़ :

AMU विवादः जिन्ना का पोस्टर फाड़ने पर एक लाख रुपये का इनाम देगा मुस्लिम महासंघ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 14:43 IST

मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ में मुहम्मद अली जिन्ना के पोस्टर का विरोध किया है। 

Open in App

रामपुर, 05 मई 2018: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ भवन में मुहम्माद अली जिन्ना के पोस्टर पर मचे विवाद में मुस्लिम महासंघ भी कूद पड़ा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने जिन्ना का पोस्टर फाड़ने पर एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने कहा कि पाकिस्तान के किसी संगठन ने भारत के ऐसे किसी नेता की तस्वीर नहीं लगाई होगी जिन्होंने भारत की आजादी में योगदान दिया।

यह भी पढ़ेंः AMU में जिन्ना की तस्वीर हटाने पर बिगड़ा मामला, छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

एएनआई से बात करते हुए फरहत ने कहा, 'मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि जिन्ना और उसके जैसे लोगों के पोस्टर को फाड़कर जला देना चाहिए। जो भी जिन्ना का पोस्टर फाड़ेगा मैं उसे 1 लाख रुपये पुरस्कार दूंगा।' गुरुवार को एएमयू में जिन्ना के पोस्टर को लेकर एएमयू के छात्रों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था। शुक्रवार को अलीगढ़ में धारा 144 (सीआरपीसी) लगा दी गई है। 6 मई रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएँ भी बंद कर दी गई हैं।

पिछले हफ्ते अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ भवन के कार्यालय से सफाई के दौरान जिन्ना की मूर्ति हटाई गई थी। इसी के बाद विवाद शुरू हुआ। इस विवाद में बीजेपी के एक नेता ने बयान दिया कि जिन्ना एक महान शख्सियत थे जिसका कई लोगों ने विरोध किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)अलीगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज