लाइव न्यूज़ :

‘विषम’ मौसम परिस्थिति में प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मृत्यु, कई अन्य अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:33 IST

Open in App

पंजाब के पठानकोट के निकट मामून सैन्य स्टेशन में शनिवार को पर्यवेक्षित प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान ‘विषम’ मौसम परिस्थिति की वजह से सेना के एक जवान की मृत्यु हो गई और कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जवानों को पठानकोट में सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें जरूरी इलाज मुहैया कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जब प्रशिक्षण गतिविधि चल रही उस समय मौसम बेहद गर्मी और उमस भरा था। उन्होंने बताया कि इलाके में प्रशिक्षण गतिविधि का आयोजन, पर्यवेक्षण और निगरानी भारतीय सेना की 9 कोर के तहत किया गया था। उन्होंने बताया कि ‘विषम’ मौसम परिस्थिति की वजह से एक जवान की मौत हो गई और कुछ अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"