लाइव न्यूज़ :

‘विषम’ मौसमी परिस्थिति में प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मृत्यु, कई अन्य अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:44 IST

Open in App

पंजाब के पठानकोट के निकट मामून सैन्य स्टेशन में शनिवार को पर्यवेक्षित प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान सेना के एक जवान की मृत्यु हो गई और कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रशिक्षण के दौरान मौसम परिस्थिति ‘विषम’ थी। सेना ने एक बयान में कहा कि ‘‘प्रभावित’’ जवानों को पठानकोट में सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय देखभाल मुहैया करायी जा रही है। बयान में कहा गया है, ‘‘पठानकोट के पास 11 अधिकारियों, 11 जेसीओ (जूनियर कमीशन अधिकारी) और 120 अन्य रैंकों द्वारा किए गए एक संगठित, पर्यवेक्षित और निगरानी वाली प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान खराब मौसमी परिस्थिति के कारण एक जवान की मृत्यु हो गई।’’बयान में कहा गया, ‘‘कुछ अधिकारियों/जेसीओ सहित कुछ अन्य सैन्य अस्पताल, पठानकोट में भर्ती कराया गया है।’’सेना के अधिकारियों ने पहले कहा था कि जब प्रशिक्षण गतिविधि संचालित हो रही थी तब मौसम गर्म और आर्द्र था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह