लाइव न्यूज़ :

समुद्री तूफान में फंसने के बाद पलटी नाव, एक शख्स की मौत, 6 लोग लापता

By भाषा | Updated: May 16, 2021 12:50 IST

कर्नाटक के मेंगलुरु के तट से 10 समुद्री मील दूर एक नाव पलट जाने से एक शख्स की मौत हो गई है। तट पर लौटते समय नाव खराब मौसम के बीच फंस गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेंगलुरु के समुद्री तट के पास हुई घटना, खराब मौसम की वजह से पलटी नौकानौका में नौ लोग सवार थे, एक शख्स की मौत जबकि 6 लापता है, दो लोग सुरक्षित बचाए गए

मेंगलुरु: मेंगलुरु के तट से 10 समुद्री मील दूर एक पोत के रखरखाव में मदद दे रही नौका पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए।

मेंगलुरु बंदरगाह से 17 किलोमीटर दूर स्थित एकल बिंदु नौकाबंध केंद्र पर रखरखाव का काम करने के लिए शुक्रवार को बंदरगाह से निकली नौका में नौ लोग सवार थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को तट पर लौटते वक्त नौका प्रतिकूल मौसमी स्थितियों की वजह से समुद्री तूफान में फंस गई और पलट गई।

चालक दल के एक सदस्य का शव उडुपी जिले के पास कॉप तट पर मिला जबकि दो अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चालक दल के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

क्षतिग्रस्त नौका उडुपी जिले में पादुबिदरी बीच के पास कटीपटना में मिली। पोत को मदद देने के लिए इस नौका से मेंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने अपने एकल बिंदु नौकाबंध घाट के लिए अनुबंध किया था।

एएमआरपीएल ने एक बयान में कहा कि पोत को मदद देने वाली नौका ‘अलायंस’ को एकल बिंदु नौकाबंद केंद्र पर माल उतारने के क्रम में कंपनी की मदद के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसमें नौ लोग सवार थे।

कंपनी का मालवहन कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया था और नौका को उसी दिन लौटना था। हालांकि, बयान में कहा गया कि इसने शनिवार को वहां से लौटना शुरू किया और उसके सामने संकट आ गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां