लाइव न्यूज़ :

पांच दिनों में दूसरी बार कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ खुराक लगायी गयी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:30 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में पांच दिनों में दूसरी बार शनिवार को कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं और अबतक कुल 65 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि शाम छह बजे तक एक दिन में सर्वाधिक 1.09 करोड़ खुराक लगाने का रिकार्ड हासिल किया गया तथा 50 करोड़ लोग पहली खुराक ले चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत एक अन्य उपलब्धि हासिल की गयी। 50 करोड़ लोग कोविड 19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कोविड योद्धाओं और लोगों की लगन की तारीफ करता हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ बधाई, भारत ने आज कोविड 19 रोधी टीके की एक करोड़ खुराक लगायी। शाम छह बजे तक 1.09 करोड़ खुराक लगाने का एक दिन का सर्वाधिक रिकार्ड --गिनती अभी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना का जोरदार ढंग से मुकाबला कर रहा है।’’ भारत को 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने में 85 दिन लगे । उसे 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन एवं 30 करोड़ तक पहुंचने में और 29 दिन लगे। देश को 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में बाद के 24 दिन तथा छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकडा पार करने के लिए 20 और दिन लगे। उसने 25 अगस्त को 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 19 दिन और लिये। देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत स्वास्थ्यकर्मयों से की गयी थी। फिर उसमें दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मी शामिल किये गये। एक मार्च से अगले चरण में 60 साल के ऊपर के तथा अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल के ऊपर के लोग शामिल किये गये। एक अप्रैल से इस अभियान में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को जोड़ लिया गया। फिर एक मई को टीकाकरण का विस्तार करके सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को टीका लगाने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज