लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर, BSF का एक जवान घायल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2019 09:23 IST

पाकिस्तान ने बीती रात कठुआ जिले के हीरानगर के मुनेरी पोस्ट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह सीमा पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।उसने कठुआ जिले में बीती रात नापाक हरकत की है, जिसकी वजह से भारतीय सुरक्षाबल का जवान घायल हो गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह सीमा पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। उसने कठुआ जिले में बीती रात नापाक हरकत की है, जिसकी वजह से भारतीय सुरक्षाबल का जवान घायल हो गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने बीती रात कठुआ जिले के हीरानगर के मुनेरी पोस्ट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया है। इसके बाद अस्पताल में उसका उपचार किया गया और हालत स्थिर बताई जा रही है।  इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन किया था, जिसमें 12 वर्षीय एक लड़के सहित छह लोग घायल हो गए थे। उसने बिना उकसावे के मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से जबरदस्त गोलीबारी के साथ-साथ मोर्टार से गोले भी दागे थे। बताया गया था कि सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया था।

आकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान ने इस साल 15 सितंबर तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई थीं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने और वहां शांति बनाये रखने के लिए कहे। 

बता दें भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने पर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान और भारत कश्मीर को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हैं। 

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण