लाइव न्यूज़ :

भगवान शिव की मूर्ति अपवित्र करने और मंदिर से पैसे चुराने के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2019 20:28 IST

पंजाब के फगवाड़ा में भगवान शिव की मूर्ति को अपवित्र करने और मंदिर से पैसे चुराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के पीछे आरोपी की मंशा का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

पंजाब के फगवाड़ा में भगवान शिव की मूर्ति को अपवित्र करने और मंदिर से पैसे चुराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कमलदीप उर्फ नानू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना फगवाड़ा के नजदीक हादियाबाद स्थित प्राचीन स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ मंदिर में शनिवार को हुई।

मंदिर के पुजारी भास्कर जोशी ने शिकायत देकर कहा कि मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने उन्हें मूर्ति को अपवित्र करने की जानकारी दी। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। अधिकारी ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग से पता चला कि दर्शन करने के बहाने से आए व्यक्ति ने पेटी में से कुछ पैसे चुराए और मूर्ति को अपवित्र किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे आरोपी की मंशा का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए