लाइव न्यूज़ :

नीमच में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से किए सवाल, दी ये सलाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2022 12:09 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में नीमच जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा घटना को लेकर जिला प्रशासन से सवाल किए हैं। यही नहीं, इस दौरान सिंह प्रशासन को सलाह भी देते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे नीमच के लोगों ने कल की घटना के कुछ वीडियो भेजें हैं वो मैं शेयर कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कल रात को ही कलेक्टर महोदय व एसपी महोदय नीमच से फोन पर बात की।

नीमच: मध्य प्रदेश में नीमच जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा घटना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में जिला प्रशासन से सवाल किए हैं। इस सिलसिले में सिंह ने ट्वीट भी किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे नीमच के लोगों ने कल की घटना के कुछ वीडियो भेजें हैं वो मैं शेयर कर रहा हूं। मैंने कल रात को ही कलेक्टर महोदय व एसपी महोदय नीमच से फोन पर बात की। उन्होंने मुझे दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रशासन से मेरे कुछ प्रश्न हैं।"

सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए सिंह ने आगे लिखा, "मैंने जिला प्रशासन से कुछ प्रश्न किए। प्रश्न 1- "क्या हनुमान जी की मूर्ति स्थापना करने की प्रशासन से स्वीकृति ली गई? उत्तर मिला- जी नहीं। प्रश्न 2- क्या जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित की गई वह भूमि निजी है या शासकीय? उत्तर मिला- शासकीय। प्रश्न 3- क्या शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित करना अपराध है? उत्तर मिला- जी हां। प्रश्न 4- क्या जिन लोगों ने यह कार्य किया उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज हुई? उत्तर मिला - हम CCTV पर देख कर कार्रवाई करेंगे।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "प्रश्न 5- पत्थरबाजी करने वाले कौन थे? उत्तर मिला- दोनों तरफ के थे। प्रश्न 6- क्या दोनों तरफ के लोगों पर कार्रवाई हुई या होगी? उत्तर मिला - CCTV पर देख कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। प्रश्न 7- क्या मस्जिद जलाई गई? उत्तर मिला- कुछ हिस्सों में आग लगी है। मैंने एसपी साहब का बयान सुना। उन्होंने कहा है कि किसी फरियादी ने अभी तक शिकायत नहीं की। क्या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है कि जब वे स्वयं मौके पर हैं तो उन्हें स्वयं FIR दर्ज नहीं करना चाहिए?"

सिंह ने ये भी लिखा, "मैं प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध करूंगा आप भारतीय संविधान व कानून से जुड़े हुए हैं। किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। इतने दबाव में मत आइए। हमें मालूम है जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है उसी में नीमच भाजपा के विधायक जी भी रहते हैं।" बता दें कि पिछले महीने से मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। यही नहीं, हनुमान जयंती रैली के दौरान भी राज्य में झड़प हुई थी। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसMadhya Pradeshसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी