लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था नोटबंदी का ऐलान, जानिए 8 नवंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: November 8, 2018 08:33 IST

देश में इससे पहले 16 जनवरी 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने भी इन्हीं कारणों से 1000, 5000 और 10,000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण किया था। 

Open in App

आठ नवंबर का दिन देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। दो बरस पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर को रात आठ बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में 500 और 2000 के नये नोट जारी किए गए। 

सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है। देश में इससे पहले 16 जनवरी 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने भी इन्हीं कारणों से 1000, 5000 और 10,000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण किया था। 

देश दुनिया के इतिहास में आठ नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1927 : देश के अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म। सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में पैदा हुए लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे।

1972 : अमेरिका की केबल टेलीविजन कंपनी एचबीओ की शुरूआत। 1971 में आई फिल्म समटाइम्स ए ग्रेट नोशन का प्रसारण किया गया।

1990 : आयरलैंड की जनता ने मैरी राबिन्सन को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना।

1998: बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के जुर्म में 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।

2013 : फिलीपीन में भीषण तूफान हैयान ने कहर ढाया। दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत और लाखों लोग बेघर हुए। तूफान ने बहुत बड़े तटीय इलाके में विध्वंस मचाया।

2016: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था और 500 व 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए। बाद में 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए। इसी क्रम में 200, 100, 50 और 10 रुपये के भी नये नोट जारी किए गए।

2016 : तमाम आकलन और रायशुमारियों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए। तमाम अनुमानों में उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन की जीत की भविष्यवाणी की गई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज