लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिल्ली में हुई हिंसा पर कहा- मैं गर्वनर व गृह मंत्री से कानून-व्यवस्था बहाल करने की अपील करता हूं

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2020 16:54 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के एक हिस्से से शांति और सदभाव को नुकसान पहुंचाने वाली चिंताजनक खबर आ रही है। मैं माननीय लेफ्टिनेंट गर्वनर और माननीय गृह मंत्री से कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने की अपील करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उत्पात मचाने को किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी पिस्टल लेकर पहुंच गया और 8 राउंड गोली दागी।

दिल्ली के जाफराबाद में एक पुलिस वाले की गोली लगने से मौत के बाद क्षेत्र में काफी तनाव फैला हुआ है। जबकि एक एसीपी रैंक के अधिकारी घायल हैं। इस क्षेत्र में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दिया है।

इस मामले में ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के एक हिस्से से शांति और सदभाव को नुकसान पहुंचाने वाली चिंताजनक खबर आ रही है। मैं माननीय लेफ्टिनेंट गर्वनर और माननीय गृह मंत्री से कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने की अपील करता हूं। उत्पात मचाने को किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

बता दें जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी पिस्टल लेकर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, उसने 8 राउंड फायरिंग भी की। भजनपुरा के चांदबाग में सीएए के खिलाफ धरनास्थल पर पत्थरबाजी हुई। ऐसी खबरें हैं कि यहां भी फायरिंग हुई है।

मौजपुर इलाके में कई लोग सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच एक शख्स हाथ में सीएए के समर्थन में पोस्टर लेकर दिखा। उसने सीने पर 'वी सपोर्ट सीएए' और पीठ पर पुलवामा शहीदों के नाम लिखवा रखे हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएए के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुई। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने समूहों को शांत कराने के भी प्रयास किए।

दिल्ली मेट्रो ने इलाके में असहज शांति छायी रहने के बीच जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद तथा मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।’’

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पिछले 24 घंटों से बंद हैं। अधिकारियों के अनुसार इलाके में लगी आग को बुझाते समय दमकल की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क अवरुद्ध कर दी थी जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी।

दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी ऐसे ही धरने शुरू हो गए हैं। मौजपुर में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक सभा बुलाई थी जिसमें मांग की गयी थी कि पुलिस तीन दिन के भीतर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाए, इसके तुरंत बाद दो समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।  

टॅग्स :जाफराबाद हिंसादिल्लीक्राइमअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया