लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस के बहाने कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई व महंगे तेल को लेकर सरकार पर किया कटाक्ष

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर कांग्रेस ने शनिवार को क्रिसमस पर आधारित ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से ईंधन की कीमतों और महंगाई को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया।

कांग्रेस ने सांता क्लॉज की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘क्रिसमस पर हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि ऐसी सरकार हो जो हमारी बात सुने…भगवान का शुक्र है कि सांता हर किसी की इच्छा सुन रहा है क्योंकि मोदी जी सिर्फ अपने मन की बात सुन रहे हैं।’’

कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘कल्पना कीजिए बर्फ से गुजरने के लिए 95 रुपये प्रति लीटर का भुगतान।’’ इस ट्वीट के साथ स्लेज गाड़ी पर सवार सांता की एक तस्वीर के साथ एक संदेश लिखा था, ‘‘शुक्र हैं सांता स्लेज से चलता है, उसे ईंधन के लिये मोटी रकम नहीं चुकानी होगी।’’

क्रिसमस की विषय वस्तु पर केंद्रित एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा, ‘‘जिंगल बेल्स…जिंगल बेल्स…जिंगल ऑल द वे…ओह व्हाट फन इट वुड बी टू बाय थिंग्स…विदाउट बर्निंग ऑल योर्स सेविंग्स अवे (ओह…कितना मजा आता अगर चीजों को खरीदने के लिये हमें अपनी सारी बचत खर्च नहीं करनी पड़ती)।’’

केंद्र सरकार पर एक और कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स….पोर्ट, एयरपोर्ट, रोडवेज, रेलवेज आर जस्ट ए फ्यू थिंग्स मोदी जी सेल्स (बंदरगाह, हवाई अड्डे, रोडवेज, रेलवे कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मोदीजी ने बेचा है)।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘वह सूची नहीं बना रहे हैं, सरकार किसी भी चीज की पुख्ता जांच नहीं कर रही, उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है- कौन शरारती या अच्छा है।’’ पार्टी के ट्विटर हैंडल पर सांता की तस्वीर के साथ पोस्ट किये गए संदेश में लिखा है, ‘‘भगवान का शुक्र है, सांता के पास एक शरारती और अच्छी सूची है, क्योंकि हमारी सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं है।

सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने आगे कहा कि अगर आप भाजपा के अच्छे दोस्त हैं तो आपको उपहार के लिए क्रिसमस का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

क्रिसमस आधारित मोदी की तस्वीर के साथ एक ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूंजीवादी दोस्तों को बंदरगाहों, हवाई अड्डों रेलवे, खदानों, सड़कों की सौगातें दी हैं। यह अंतहीन सूची है।’’ कांग्रेस ने कहा कि अगर आप आम नागरिक हैं तो इन ‘अच्छे दिन’ ने कोई खुशी, शांति और समृद्धि नहीं लाई है।

कांग्रेस ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने आपको बेरोजगारी, बढ़ती कीमतों, गब्बर सिंह टैक्स, नोटबंदी, ईंधन पर मनमाना उत्पाद शुल्कों की सौगात दी है, यह सूची खत्म नहीं होने वाली है।’’ पार्टी ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘क्या आप मोदी जी की अच्छी सूची में हैं? नहीं। तो कौन है? केवल खुद और उनके पूंजीवादी दोस्त।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज