लाइव न्यूज़ :

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्र ने एक बहादुर सैनिक खो दिया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि देश ने एक बहादुर सैनिक खो दिया है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के एक सप्ताह बाद आज सुबह यहां वायु सेना के कमान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ दिसंबर को हुए इस हादसे में वायुसेना के दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की पहले ही मौत हो चुकी है।

बोम्मई ने ट्वीट किया, “ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से बेहद दुखी हूं। देश ने एक बहादुर सैनिक खो दिया है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।”

बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के साथ नौ दिसंबर को सिंह का स्वास्थ्य जानने के लिए बेंगलुरू में वायुसेना के कमान अस्पताल का दौरा किया था।

सिंह को शुरू में 80 प्रतिशत जलने के साथ तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर उपचार के लिए नौ दिसंबर की शाम को उन्हें बेंगलुरु के कमान अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, “उन्होंने (सिंह ने) कर्तव्य पथ पर अपना जीवन बलिदान किया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। बहादुर सैनिक सद्गति को प्राप्त करें। ओम शांति।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने “बहादुर” के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो