लाइव न्यूज़ :

रणबीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा, "नंगी तस्वीरें सार्वजनिक करना आज़ादी है तो बुर्का पहनना क्यों नहीं?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2022 16:28 IST

अबू आज़मी ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर व्यंग्य करते हुए कहा कि हमारे समाज में 'कला' के आजादी के नाम पर न्यूडिटी को स्वीकार किया जा सकता है लेकिन इस्लामी मान्यता के आधार पर मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनने की मांग करें तो वह स्वीकार्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता अबू आज़मी ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर किया तीखा व्यंग्य हमारे समाज में 'कला' की आजादी के नाम पर न्यूडिटी को स्वीकार किया जा सकता हैलेकिन मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनने की मांग करें तो वह स्वीकार्य नहीं है

मुंबई: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अबू आजमी ने एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को मुद्दा बनाते हुए इसे बुर्का विवाद से जोड़ने का प्रयास किया है। सपा नेता अबू आज़मी ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर व्यंग्य करते हुए प्रश्न खड़ा किया कि हमारे समाज में 'कला' के आजादी के नाम पर न्यूडिटी को स्वीकार किया जा सकता है लेकिन अगर इस्लाम की मान्यता के आधार पर मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनने की मांग करें तो वह स्वीकार्य नहीं है और उनकी मांग को भेदभावपूर्ण मानते हुए दमन किया जाता है।

इस मामले में अबू आजमी ने ट्वीट करते हुए कहा, "नंगे जिस्म की नुमाइश करना आर्ट व आज़ादी कहलाता है तो एक तरफ संस्कृति के मुताबिक लड़की अपनी मर्ज़ी से बदन को हिजाब से ढकना चाहे तो वह उत्पीड़न व धार्मिक भेदभाव कहलाता है। हमें आखिर कैसा समाज चाहिए? नंगी तस्वीरें सार्वजनिक करना आज़ादी है तो हिजाब पहनना क्यों नहीं?"

समाचार वेबसाइट 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक दरअसल अबू आजमी ने इस मामले को साल 2021 में कर्नाटक में हुए बुर्का विवाद से जोड़ने की कोशिश की, जहां के उडुपी जिले के प्री-कॉलेज में मैनेजमेंट ने कुछ मुस्लिम लड़कियों को बुर्का पहनकर कक्षाओं में आने से रोक लगा दी थी।

जिसके बाद यह विवाद पूरे कर्नाटक में फैले गया था। मामले में एक्शन लेते हुए वहां की भाजपा सरकार ने स्कूल-कॉलेजों के परिसरों में छात्रों को धार्मिक ड्रेस पहनने से रोक दिया गया। जिसके बाद कुछ मुस्लिम लड़कियों ने राज्य सरकार के फैसले को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी।

मामले में सुनवाई करते हुए 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार के आदेश को सही ठहराते हुए इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। मौजूदा समय में यह विवाद सुप्रीम कोर्ट के सामने विचाराधीन है।

टॅग्स :Abu Asim AzmiमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील