लाइव न्यूज़ :

Prophet comments row: पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने सबसे ज्यादा फैलाई फेक न्यूज, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 12, 2022 14:48 IST

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस समय नकली स्क्रीनशॉट साझा करके फेक न्यूज को प्रसारित किया। सबसे वायरल में से एक यह दावा था कि इंग्लिश क्रिकेटर मोईन मुनीर अली ने इंडियन प्रीमियर लीग के बहिष्कार का आह्वान किया और नुपुर शर्मा से माफी मांगने को कहा। ये दावा झूठा था। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अहमद बिन हमद अल-खलील ने भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की घोषणा की थी।रिपोर्ट में बताया गया कि फेक न्यूज और अभियान चलाने के लिए इस्तेमाल किए गए 7,000 से अधिक खाते पाकिस्तान से थे।

नई दिल्ली: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ कई अभियान चलाए गए हैं। यही नहीं, इस मामले को लेकर कई गलत सूचनाएं भी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। डिजिटल फोरेंसिक रिसर्च एंड एनालिटिक्स सेंटर की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इन अभियानों का एक प्रमुख स्रोत पाकिस्तान है। इस सिलसिले में रिपोर्ट में खास हैंडल और ट्विटर हैशटैग की पहचान की गई है।

एक लाइव टेलीविजन डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी ने एक अंतरराष्ट्रीय विवाद को जन्म दिया क्योंकि कई मुस्लिम देशों ने भारत के साथ इस मुद्दे को उठाया था। भाजपा ने जहां नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया, वहीं सरकार ने कहा कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी सरकार के रुख को नहीं दर्शाती है। बता दें कि इस विवाद के बाद कई देशों से भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया गया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस समय नकली स्क्रीनशॉट साझा करके फेक न्यूज को प्रसारित किया। सबसे वायरल में से एक यह दावा था कि इंग्लिश क्रिकेटर मोईन मुनीर अली ने इंडियन प्रीमियर लीग के बहिष्कार का आह्वान किया और नुपुर शर्मा से माफी मांगने को कहा। ये दावा झूठा था। 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अहमद बिन हमद अल-खलील ने भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की घोषणा की थी। रिपोर्ट में ये भी कहा कि शेख अहमद बिन हमद अल-खलील ने नूपुर शर्मा की टिप्पणी की आलोचना की, लेकिन यह दावा करना भ्रामक है कि उन्होंने बॉयकॉट इंडिया की बात कही। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेवानिवृत्त पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने एक इंटरव्यू में निष्कासित भाजपा नेता नवीन जिंदल की पहचान को भ्रमित किया और उन्हें उद्योगपति सज्जन जिंदल का भाई बताया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस समय ट्विटर पर ट्रेंडिंग हैशटैग के साथ बातचीत करने वालों के प्रोफाइल की जांच की गई और यह पाया गया कि 7,000 से अधिक खाते पाकिस्तान से थे। इसमें ये भी बताया गया कि लगभग 3,000 उपयोगकर्ता सऊदी अरब से थे, 2,500 भारत से थे, 1,400 मिस्र से थे और 1,000 से अधिक अमेरिका और कुवैत से थे।

टॅग्स :पैगम्बर मोहम्मदनूपुर शर्मापाकिस्तानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला