लाइव न्यूज़ :

I.N.D.I.A सांसदों के मणिपुर दौरे को लेकर रवि किशन का कटाक्ष, कहा- पाकिस्तान, श्रीलंका या चीन वे जहां चाहें जा सकते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 28, 2023 14:18 IST

रवि किशन ने शुक्रवार को संघर्षग्रस्त मणिपुर का दौरा करने के लिए विपक्षी नेतृत्व वाले 'इंडिया' गुट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान, श्रीलंका या चीन वे जहां चाहें जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सप्ताहांत में संघर्षग्रस्त मणिपुर का दौरा करने वाला है।सांसद शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में रहेंगे।इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है।

नई दिल्ली: रवि किशन ने शुक्रवार को संघर्षग्रस्त मणिपुर का दौरा करने के लिए विपक्षी नेतृत्व वाले 'इंडिया' गुट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान, श्रीलंका या चीन वे जहां चाहें जा सकते हैं। विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सप्ताहांत में संघर्षग्रस्त मणिपुर का दौरा करने वाला है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दिशाहीन और बुद्धिहीन विपक्ष अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जिसे देश आने वाले दिनों में देखेगा। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "वे जानते थे कि प्रक्रिया (अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद) में 10 दिन लगते हैं, जिसके लिए उन्हें इंतजार करना होगा...वे खुद को खोखला साबित करने के लिए प्रस्ताव लाए और देश इसका गवाह बनेगा।"

बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सप्ताहांत में संघर्षग्रस्त मणिपुर की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएगा। सांसद शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में रहेंगे। 

मई के पहले सप्ताह से मणिपुर में मेइटिस और कुकी के बीच जातीय झड़पें देखी जा रही हैं और भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हिंसा को रोकने में अपनी विफलता को लेकर निशाने पर है। लगातार जारी हिंसा और राज्य के एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के खिलाफ निष्क्रियता को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भी आलोचना की गई है।

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है। पार्टियों ने पीएम मोदी और भाजपा से मुकाबला करने और उन्हें केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए हाथ मिलाया है।

टॅग्स :रवि किशनइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज