लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने कहा-"भारत माता की जय कहने वाले ही देश में रहेंगे"

By अनुराग आनंद | Updated: February 26, 2020 18:30 IST

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भारत का विरोध करेगा और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान नहीं करेगा ....उसे देश से बाहर करने के बारे में निश्चित ही हमें सोचने की जरूरत है। 

Open in App
ठळक मुद्देजयराम ठाकुर ने कहा कि विरोध करने वाले सियासत कर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों के साथ नरेंद्र मोदी सरकार व गृहमंत्री अमित शाह ठीक तरीके से निपटने में सक्षम हैं।

दिल्ली में जारी हिंसा के बीच सीएए के विरोध करने वालों से हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत माता की जय कहने वाले ही इस देश में रहेंगे। उन्होंने इसके आगे कहा कि जो भारत माता की जय नहीं बोलेगा, जो भारत का विरोध करेगा और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान नहीं करेगा ....उसे देश से बाहर करने के बारे में निश्चित ही हमें सोचने की जरूरत है। 

CAA पर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने ये कहा-

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक,  जयराम ठाकुर ने कहा कि विरोध करने वाले सियासत कर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। भारत माता की जय न कहने वाले और संवैधानिक व्यवस्थाओं का बार-बार निरादर करने वालों के साथ सख्ती से निपटने का समय आ गया है। इनकी मानसिकता भारत में यह ठीक नहीं और वो भी ठीक नहीं वाली है। सीएए का विरोध करने वालों के साथ नरेंद्र मोदी सरकार व गृहमंत्री अमित शाह ठीक तरीके से निपटने में सक्षम हैं। वह दिल्ली के हालात को संभाल लेंगे।

जानें इससे पहले दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा ने क्या दिया था विवादित बयान- रविवार को कपिल मिश्रा का एक  41 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में कपिल मिश्रा कह रहे थे, "ये यही चाहते हैं कि दिल्ली में आग लगी रहे। इसलिए उन्होंने रास्ते बंद किए और दंगे जैसा माहौल बना रहे हैं। हमारी तरफ से एक भी पत्थर नहीं चला है।

डीसीपी साहेब हमारे सामने खड़े हैं, मैं आप सब की तरफ से कर रहा हूं। डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक तो हम शांति से हैं लेकिन उसके बाद हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। अगर रास्ते खाली नहीं हुए तो। ट्रंप के जाने तक आप जाफराबाद और चांदबाग खाली करवा दीजिए।

हम आपसे विनती कर रहे हैं, उसके बाद हमें लौट कर आना होगा।" इसके बाद कपिल मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे लगवाए थे।

कपिल मिश्रा के विवादित बयान पर हाईकोर्ट ने की कार्रवाईदिल्ली हाईकोर्ट ने आज (26 फरवरी) को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट भारतीय जनता पार्टी(BJP) के नेता कपिल मिश्रा का विवादित बयान वाला वीडियो देखा।

जिस वीडियो में कपिल मिश्रा दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि तीन दिन में सड़क खाली कराएं वरना हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। भड़काऊ भाषण पर कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज कर जांच करने की सलाह दी है।

हाईकोर्ट में चार भड़काऊ भाषण वाले वीडियो देख गए हैं। इसी बीच कोर्ट ने वीडियो में कपिल मिश्रा के साथ खड़े पुलिस अफसर पर भी एक्शन लेने की बात कही है। दिल्ली हिंसा में अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 160 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

FIR नहीं लिखने वाले पुलिस पर भी एक्शन- दिल्ली हाईकोर्ट वायरल वीडियो में कपिल मिश्रा के साथ एक सटे हुए एक अफसर है खड़ा। उस अफसर को देखकर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि ये अफसर कौन है? इसका नाम-पहचान पता कर जांच कीजिए... और जरूरत पड़े तो एक्शन लीजिए।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि जिन पुलिस वालों ने एफआईआर लिखकर उसपर कार्रवाई नहीं की है या एफआईआर ही लिखी है, उसपर भी एक्शन लिया जा सकता है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीअमित शाहनरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन कानूनजयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम