लाइव न्यूज़ :

ओमप्रकाश राजभर के अंदर किसी और की आत्मा प्रवेश कर चुकी है, उन्हें झाड़-फूंक की जरूरत- अखिलेश यादव

By शिवेंद्र राय | Updated: July 28, 2022 16:23 IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जौनपुर जाने के क्रम में वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अखिलेश ने ओम प्रकाश राजभर को झाड़-फूंक कराने की सलाह दे दी। चाचा शिवपाल पर अखिलेश ने कहा कि वह अलग पार्टी बनाकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओम प्रकाश राजभर को झाड़-फूंक की जरूरत- अखिलेश यादवभाजपा से डरते हैं ओम प्रकाश राजभर - अखिलेश यादवगठबंधन टूटने के लिए भाजपा जिम्मेदार- अखिलेश यादव

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन के पुराने साथी ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के अंदर किसी और की आत्मा प्रवेश कर चुकी है। उन्हें झाड़-फूंक करवाने की आवश्यकता है। गठबंधन टूटने का सारा दोष अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी के मत्थे मढ़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष भाजपा से डरते हैं। भाजपा विपक्ष को एकजुट नहीं रहने देना चाहती इसलिए विपक्ष के गठबंधन के साथियों को डराकर तोड़ने का काम करती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार को जौनपुर जाने के क्रम में वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल से जुड़े सवालों का जवाब दिया। चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, 'उन्हें लगता है कि मैं चाचा का सम्मान नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए उन्हें स्वतंत्र कर दिया। वो अपनी अलग से पार्टी बनाकर किसानों, असहाय और गरीबों की सेवा करें।'

अखिलेश यादव भाजपा पर भी जमकर बरसे। बीजेपी पर धर्म के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सिर्फ तोड़ना जानती है। अखिलेश ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले चुनाव में पार्टी राज्य में शानदार प्रदर्शन करेगी। सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं इसका पुरजोर विरोध कर रहा हूं और आगे भी करूंगा। नौजवानों से भी मैं अपील करूंगा कि वे सभी इसका विरोध करें। सपा प्रमुख ने कहा कि बनारस, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, पूर्वांचल के साथ प्रदेश के युवाओं का सपना होता है कि वह वर्दी पहन कर सीमा पर देश की रक्षा करें। भाजपा सरकार ने युवाओं से सपने भी छीनने का प्रयास किया है।

टॅग्स :अखिलेश यादवओम प्रकाश राजभरशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल