लाइव न्यूज़ :

Omicron: तीसरी लहर! भारत में ओमीक्रोन बनने लगा बड़ा खतरा, डेल्टा वेरिएंट की ले रहा है जगह

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2021 16:39 IST

भारत में अब धीरे-धीरे ओमीक्रोन प्रबल वेरिएंट के तौर पर उभरने लगा है। इससे पहले डेल्टा वेरिएंट के केस भारत में आमतौर पर मिलते रहे थे। हालांकि अब सामने आ रहे ज्यादातर नए केस में ओमीक्रोन की संख्या बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के केस 1200 के पार हुए, इसमें और तजी से इजाफे की आशंका।भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के 309 नए मामले गुरुवार को सामने आए, दिल्ली-महाराष्ट्र से अधिक मामले महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट से मौत का भी मामला आया सामने, राजस्थान में भी एक शख्स की गई जान।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट की जगह अब ओमीक्रोन लेने लगा है। दरअसल सामने आ रहे नए मामलों में ओमीक्रोन वेरिएंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। दूसरे शब्दों में इसे कोरोना की भारत में तीसरी लहर के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। 

भारत में ओमीक्रोन के 1200 से अधिक मामलों की पुष्टि शुक्रवार सुबह तक हो चुकी है। वहीं, गुरुवार शाम तक देश में कोरोना के 16764 नए मामले भी सामने आए और 220 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों के बाद एक बार फिर 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। इससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है।

ओमीक्रोन के भारत में 309 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के 309 नए मामले गुरुवार को सामने आए। भारत में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन के मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए। 

देश में ओमीक्रोन वेरिएंट से पहली मौत का मामला भी महाराष्ट्र से सामने आया। वहीं शुक्रवार को एक और 73 वर्षीय शख्स की मौत राजस्थान में हुई। हालांकि राजस्थान में हुई मौत पर अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसलिए इसे कोरोना से हुई मौत में नहीं गिना जा सकता है।

मुंबई में 21 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच बिना किसी यात्रा इतिहास वाले लोगों के पॉजिटिव रिपोर्ट में से 37% ओमीक्रोन वेरिएंट से हैं। यह जानकारी बीएमसी ने शुक्रवार को दी। एकत्र किए गए 375 नमूनों में से 141 ओमीक्रोन के पाए गए और इनमें से किसी की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल