लाइव न्यूज़ :

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से अधिक गंभीर नहीं है ओमीक्रोन: शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक

By विशाल कुमार | Updated: December 8, 2021 08:32 IST

दुनियाभर से महामारी विज्ञान के आंकड़ों के हवाले से शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि ओमीक्रोन से दोबारा संक्रमण हो सकता है और यह टीकाकरण से प्रतिरक्षा से बचने में बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि कोविड-19 ओमीक्रोन वैरिएंट पहले के वैरिएंट से गंभीर नहीं है।ओमीक्रोन से दोबारा संक्रमण हो सकता है और यह टीकाकरण से प्रतिरक्षा से बचने में बेहतर है।

वाशिंगटन: शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फाउची ने मंगलवार को कहा कि शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि कोविड-19 ओमीक्रोन वैरिएंट पहले के वैरिएंट से गंभीर नहीं है और संभवतः हल्का है और चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी गंभीरता का पता लगाने में कई सप्ताह लगेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने ओमीक्रोन को तीन भागों में बांटा जिसमें यह कितनी तेजी से फैल सकता है, यह पहले के संक्रमण से हासिल प्रतिरोधक क्षमता से कितना बच सकता है और बीमारी की गंभीरता शामिल है।

उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट के साफ तौर पर डेल्टा की तुलना में बहुत अधिक फैलने की संभावना है. दुनियाभर से महामारी विज्ञान के आंकड़ों के हवाले से डॉ. फाउची ने कहा कि ओमीक्रोन से दोबारा संक्रमण हो सकता है और यह टीकाकरण से प्रतिरक्षा से बचने में बेहतर है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (एनआईएआईडी) के लंबे समय के निदेशक फाउची ने कहा कि ओमीक्रॉन के खिलाफ मौजूदा टीकों से एंटीबॉडी की शक्ति का परीक्षण करने वाले प्रयोगशाला प्रयोगों के परिणाम अगले कुछ दिनों से एक सप्ताह तक आने चाहिए।

वहीं ओमीक्रोन की गंभीरता के सवाल उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से डेल्टा वैरिएंट से अधिक गंभीर नहीं है। कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं कि यह कम गंभीर भी हो सकता है, क्योंकि जब आप दक्षिण अफ्रीका के कुछ समूहों को देखते हैं, तो संक्रमणों की संख्या और अस्पतालों की संख्या के बीच का अनुपात डेल्टा की तुलना में कम लगता है।

हालांकि, उन्होंने इन आंकड़ों पर बहुत अधिक भरोसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई बीमारियां कुछ हफ्तों बाद विकसित होती हैं.

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)Anthony Fauciभारतकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी