लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’: केजरीवाल ने लोगों से नहीं घबराने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को कहा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का एक मामला राष्ट्रीय राजधानी में सामने आने के बाद लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें बीमारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि वह कोविड-19 के नए स्वरूप के सामने आने के बाद से हालात पर करीब से निगाह रख रहे हैं और अस्पतालों में बिस्तर, दवाइयों जैसे जरूरी चीज़ों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा, “ ओमीक्रोन देश में प्रवेश कर गया है और इसके मामले दिल्ली समेत कई हिस्सों में मिले हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं और एक-दूसरे से दूरी बनाएं तथा मास्क लगाएं।”

दिल्ली में वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की रविवार को पुष्टि हुई थी। तंजानिया से आया 37 वर्षीय व्यक्ति वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। हालांकि, उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई जाए।

दिल्ली पहुंच रहे और कोविड से संक्रमित पाए जा रहे सभी यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उन्हें पृथक रखने के लिए एक अलग वॉर्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल