लाइव न्यूज़ :

मायावती को बनाया जाए पीएम चेहरा, राजभर की विपक्ष को नसीहत- अगर ऐसा नहीं हुआ तो ममता आ जाएं, केसीआर या फिर लालू यूपी में...

By अनिल शर्मा | Updated: July 4, 2023 15:38 IST

राजभर ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती कुशल शासक रही हैं। 13 प्रांतों में उनकी पार्टी का जनाधार है और देश में वे एक बड़ा चेहरा है। विपक्ष को मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा मानकर उनको मना लेना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव को चुनाव जीतना है तो जयंत चौधरी,ओम प्रकाश राजभर और मायावती को साथ लेकर लड़ेंः राजभरसुभासपा प्रमुख ने कहा कि अकेले सपा का बीजेपी से कोई मुकाबला नहीं है।

लखनऊः 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए तमाम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां बैठकें कर रही हैं, वहीं इस बीच सुहेलवेद भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष को मायावती को मना कर साथ लाना चाहिए।

राजभर ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती कुशल शासक रही हैं। 13 प्रांतों में उनकी पार्टी का जनाधार है और देश में वे एक बड़ा चेहरा है। विपक्ष को मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा मानकर उनको मना लेना चाहिए।  सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जब तक उनको साथ नहीं लेंगे तब तक यहां (यूपी) चाहे ममता बनर्जी, केसीआर, लालू यादव या चाहे कोई भी आ जाए..यूपी में कोई मतलब नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मतलब अगर है तो पश्चिम में जयंत चौधरी, पूर्व में ओम प्रकाश राजभर और पूरे प्रदेश में 80% लोकसभा सीट का मतलब है तो बहुजन समाज पार्टी से है इन तीनों के बगैर विपक्षी एकता बेकार है। इस दौरान राजभर ने अखिलेश यादव को भी नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को चुनाव जीतना है तो जयंत चौधरी,ओम प्रकाश राजभर और मायावती को साथ लेकर लड़ेंगे तभी सफलता मिलेगी वरना नहीं मिलेगी। इन तीनों को बगैर विपक्षी एकता बिखरी हुई है। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि अकेले सपा का बीजेपी से कोई मुकाबला नहीं है।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरअखिलेश यादवमायावतीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई