लाइव न्यूज़ :

वृद्धजन हैं मार्गदर्शक, हर सुविधा का होगा बंदोबस्त: योगी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:45 IST

Open in App

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वृद्धजन के पास अनुभवों की थाती है और यह हमारे मार्गदर्शक हैं। केंद्र और राज्य सरकार हर एक वृद्ध के जीवन और आजीविका का प्रबंध करने के लिए सेवाभाव के साथ काम कर रही है। योगी ने कहा कि बुजुर्गों को राशन-पानी की जरूरत हो अथवा बीमारी के समय इलाज और दवाइयों की, सब कुछ मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 56 लाख 77 हजार बुज़ुर्गजनों को उनकी तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन के पैसे एकमुश्त मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र इन वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खाते में 836.55 करोड़ रूपये डिजिटली ट्रांसफर किए । इसमें चार लाख 56 हजार ऐसे भी बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें पहली बार पेंशन की राशि मिली। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन जारी किया गया है, जहां हर वक्त कोई भी वरिष्ठ नागरिक सम्पर्क कर मदद ले सकता है। वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बुजुर्गो की सेहत का हालचाल भी जाना और जिलाधिकारियों को हर जरूरतमंद को आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बुज़ुर्गजन उपेक्षित थे और कोई उनकी ओर ध्यान नहीं देता था लेकिन आज वृद्धजनों के सुखमय जीवन के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच जीवन के साथ-साथ लोगों की आजीविका सुरक्षित रखने के प्रयास भी हुए और आज हर गरीब परिवार के हर सदस्य को प्रतिमाह पांच किलोग्राम राशन मुफ्त मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते चार साल में 29 लाख नए बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़े हैं और सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ हर एक गरीब को, हर एक किसान को, हर एक बुजुर्ग को, हर एक निराश्रित महिला को प्राप्त हो, यही सरकार की मंशा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल