लाइव न्यूज़ :

गड़बड़ी रोकने के लिए सीबीआई, दिल्ली पुलिस के अधिकारी किए जायेंगे नियुक्त

By भाषा | Updated: July 8, 2019 13:04 IST

हाल ही में प्रधान न्यायाधीश ने अदालत के दो कर्मियों को एक उद्योगपति से संबंधित एक मामले का अनुक्रम बदलने के आरोप में बर्खास्त किया था।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने अपने रजिस्ट्री में भ्रष्ट तरीकों पर रोक लगाने के लिए सीबीआई और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला किया है। नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि प्रधान न्यायाधीन रंजन गोगोई शीर्ष ने अदालत की विभिन्न पीठों को मामले सूचीबद्ध करने में अनियमितता के आरोपों का संज्ञान लिया।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। ये पुलिस अधिकारी मामलों को संदिग्ध तरीके से सूचीबद्ध करने और कर्मचारियों और वकीलों की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए जाएंगे।

हाल ही में प्रधान न्यायाधीश ने अदालत के दो कर्मियों को एक उद्योगपति से संबंधित एक मामले का अनुक्रम बदलने के आरोप में बर्खास्त किया था। शीर्ष अदालत ने वकील उत्सव बैंस द्वारा बिचौलियों की मर्जी के अनुसार मामलों को सूचीबद्ध करने का सनसनीखेज आरोप लगाने के बाद एक सदस्य जांच समिति का गठन भी किया है। इस समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए. के. पटनायक हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज