लाइव न्यूज़ :

भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में खुलने के पहले दिन 43 लाख रुपये का आया चढ़ावा

By भाषा | Updated: June 13, 2020 04:46 IST

बृहस्पतिवार को मंदिर के फिर से खुलने पर मात्र सात हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए मंदिर में प्रवेश की संख्या सीमा भविष्य में भी जारी रहेगी।मंदिर अधिकारी ने बताया कि हुंडी (दान पेटी) से सोना और चांदी के चढ़ावे के अलावा 43 लाख रुपये नकद भी निकले। पूजा के लिए प्रवेश के वास्ते लिये गए 300 रुपये के प्रवेश टिकट से मंदिर प्रशासन को करीब नौ लाख रुपये प्राप्त हुए।

तिरुपतिकोविड-19 महामारी के चलते 80 दिन से अधिक के लॉकडाउन के बाद तिरुमला में पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर 11 जून को फिर से खुल गया और मंदिर के खुलने के पहले दिन मंदिर की पवित्र हुंडी में श्रद्धालुओं से 43 लाख रुपये का चढ़ावा आया। यह जानकारी मंदिर के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर के फिर से खुलने पर मात्र सात हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई और कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए यह सीमा भविष्य में भी जारी रहेगी। अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि हुंडी (दान पेटी) को शुक्रवार को खोला गया और उसमें 11 जून को श्रद्धालुओं के चढ़ावे को निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि हुंडी से सोना और चांदी के चढ़ावे के अलावा 43 लाख रुपये नकद भी निकले। उन्होंने कहा कि इस बीच दिन के दौरान पूजा के लिए प्रवेश के वास्ते लिये गए 300 रुपये के प्रवेश टिकट से करीब नौ लाख रुपये प्राप्त हुए। ये टिकट श्रद्धालुओं द्वारा पूरे देश से आनलाइन लिये गए। ये टिकट अधिकतर आंध्र प्रदेश से लिये गए थे।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले हुंडी से प्रतिदिन 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये निकलते थे। टीटीडी बोर्ड ने गत फरवरी में अपनी विशेष बैठक में मंदिर बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी थी जो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए करीब 3310 करोड़ रुपये के थे।

इसमें से 1351 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं के चढ़ावे से मिलने का अनुमान जताया गया था। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति के चलते मंदिर को 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :इंडियातिरुपति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील