लाइव न्यूज़ :

ओडिशा का केंद्रपाड़ा जिला मगरमच्छ की तीनों प्रजातियाँ पाये जाने वाला देश का एकमात्र जिला बना

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:55 IST

Open in App

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से होकर कई नदियां, छोटी खाड़ियां तथा जल धाराएं बहती हैं और इस प्राकृतिक खूबसूरती के साथ इस जिले को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है। यह देश का एकमात्र ऐसा जिला बन गया है, जहां मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां-खारे पानी वाले, घड़ियाल, मगर- पाई जाती हैं। एक वन्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह जिला पहले ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में खारे-पानी या नदियों के मुहाने पर आने वाले मगरमच्छों के सफलतापूर्ण संरक्षण की ख्याति प्राप्त कर चुका है। राष्ट्रीय उद्यान में 1,768 मुहाने वाले मगरमच्छ हैं। यहां भारत के 70 फीसदी ऐसे मगरमच्छ पाये जाते हैं। यहां इनका संरक्षण 1975 में ही शुरू हो गया था। राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) वन के संभागीय वन अधिकारी जे डी पाटी ने बताया कि मगर और घड़ियाल के यहां पाए जाने के साथ जिले की नदियों में मगरमच्छों की तीनों प्रजातियां देखी गई हैं। भीतरकनिका नदी खारे पानी वाले मगरमच्छों के लिए प्रसिद्ध है तो महानदी और ब्राह्मणी नदियों में मगर और घड़ियाल देखने को मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज