लाइव न्यूज़ :

ओडिशा रेल हादसा: ओवरटाइम काम कर रहे बचावकर्मी, 200 एंबुलेंस सेवा में लगाई गई

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2023 15:04 IST

कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम सात बजे के आसपास हुआ ये हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल पर कम से कम 1,200 आपदा राहत कर्मी और दमकलकर्मी क्षतिग्रस्त डिब्बों की तलाश कर रहे हैंलगभग 200 एंबुलेंस, राज्य परिवहन की बसों का एक बेड़ा और मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों को आपदा से निपटने के लिए लगाया गया हैये हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है

भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को 250 से ऊपर पहुंच गई है। कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम सात बजे के आसपास हुआ ये हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है।

घटनास्थल पर कम से कम 1,200 आपदा राहत कर्मी और दमकलकर्मी क्षतिग्रस्त डिब्बों की तलाश कर रहे हैं, जबकि लगभग 200 एंबुलेंस, राज्य परिवहन की बसों का एक बेड़ा और मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों को आपदा से निपटने के लिए लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने के लिए और एक-दूसरे पर चढ़े कुछ डिब्बों को निकालने के लिए और जीवित बचे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन घटनास्थल पर हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा, "हर किसी तक या मलबे में फंसे सभी लोगों तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे। इन वैगनों को उठाने और दबे वैगनों को बाहर निकालने के लिए कोलकाता से विशेष क्रेन मंगवाई जाएंगी।" इससे पहले रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस भीषण रेल हादसे में बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

एएनआई से बात करते हुए कार्यकारी निदेशक सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड अमिताभ शर्मा ने कहा "रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है, अब हम रेस्टोरेशन का काम शुरू कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि अब तक 100 से अधिक लोगों ने अनुग्रह राशि का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

टॅग्स :ओड़िसाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी