लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसे में बाल-बाल बचा परिवार, बताया आंखों देखा हाल

By अंजली चौहान | Updated: June 3, 2023 15:26 IST

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के कारण शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक कई लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को भीषण ट्रेन हादसा हो गयाहादसे में एक ही परिवार के तीन लोग बाल-बाल बच गए हैंएक ही परिवार के ये सदस्य पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं

मेदिनीपुर: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिस कोरोमंडल ट्रेन के साथ दो अन्य ट्रेने हादसे का शिकार हुई, इनमें से दो ट्रेने यात्रियों से भरी हुई थी जिसके कारण सैंकड़ों लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग घायल हो गए।

हालांकि, इस भीषण हादसे में ट्रेन में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान बाल-बाल बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि इतने बड़े हादसे से बचकर यह परिवार सुरक्षित अपने घर को लौट आया है। एक ही परिवार के ये तीनों लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इन तीनों सदस्यों में सुब्रतो पाल, देबोश्री पाल और उनका बच्चा शामिल है। 

यह परिवार पश्चिम बंगाल के महिसदल, पुरबा मेदिनीपुर के मलूबसन गांव के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि बालासोर में एक भीषण दुर्घटना से पहले वे अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने के लिए चेन्नई ले जा रहे थे।

ऐसा लगा हमें नया जीवन मिला- चश्मदीद

जीवित बचे लोगों में से एक, सुब्रतो पाल ने एएनआई को बताया कि उन्हें इस घटना के बाद एक नया जीवन मिलने जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, "हम कल खड़गपुर स्टेशन से चेन्नई के लिए रवाना हुए।

बालासोर स्टेशन के बाद, ट्रेन को झटका लगा फिर हमने डिब्बे को धुएँ से भरते देखा। मैं किसी को नहीं देख सका। स्थानीय लोग मेरी सहायता के लिए आए और उन्होंने मुझे मलबे से बाहर निकाला।" ऐसा लगता है कि भगवान ने मुझे दूसरा जीवन दिया है।"

वहीं, उनकी पत्नी देबोश्री पाल ने कहा कि दुर्घटना के समय उसने जो दृश्य देखे, वह उसके दिमाग से कभी नहीं हटेंगे। हम अपने बच्चे के लिए एक डॉक्टर को देखने के लिए चेन्नई जा रहे थे। हादसा बालासोर में हुआ था।

हम कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे और न ही किसी को ढूंढ पा रहे थे। लोग एक दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। हम अपने बेटे को नहीं ढूंढ पा रहे थे। हमें पता नहीं चला हम कैसे बच पाए यह हमारे लिए दूसरी जिंदगी की तरह है। जब तक मैं जिंदा हूं, ये दृश्य मेरे दिमाग से कभी नहीं हटेंगे।

बता दें कि शुक्रवार रात बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन तरफ से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 261 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हो गए। रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसापश्चिम बंगालभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?