लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसे में मारे गए 101 लोगों के शवों की अब तक नहीं हुई पहचान, 55 शव परिजनों को सौंपे गए

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 10:54 IST

ओडिशा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों में 101 मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाए है। अभी भी कई लोग अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन हादसे में 101 लोगों के शवों की पहचान नहीं हुई 55 शवों को परिजनों को सौंपा गयाबालासोर में शुक्रवार को तीन ट्रेनों की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ था

भुवनेश्वर: ओडिशा में तीन ट्रेनों की बीषण टक्कर के बाद हुए दर्दनाक हादसे में कई परिवार उजड़ गए हैं। हादसे के शिकार करीब 275 लोगों की मौत हो गई और हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद से राहत-बचाव के काम में अधिकारी जुटे हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में अभी तक 101 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एएनआई के अनुसार, पूर्वी मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रिंकेश रॉय ने कहा कि ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी लगभग 200 लोगों का इलाज जारी है। दर्दनाक दुर्घटना में लगभग 1,100 लोग घायल हुए जिनमें से लगभग 900 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

55 शव परिवारवालों को सौंपे गए 

एएनआई से बात करते हुए भुवनेश्वर नगर निगम के आयुक्त विजय अमृत कुलंगे ने बताया कि भुवनेश्वर में रखे गए कुल 193 शवों की पहचान कर ली गई है। 55 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

शवों की पहचान के लिए प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। बीएमसी के हेल्पलाइन नंबर 1929 पर 200 से अधिक कॉल प्राप्त हुए हैं। शवों की शिनाख्त करके परिजनों को सौंपा जा रहा है। 

बता दें कि भारतीय इतिहास में सबसे दुखद घटना में से एक बालासोर ट्रेन हादसे ने पूरे देश को दहला कर रख दिया। यह दुर्घटना शुक्रवार, 2 जून को शाम सात बजे के करीब हुई, जब शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई डिब्बे बगल के ट्रैक पर पटरी से उतर गए।

इसके बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जा रही हावड़ा एक्सप्रेस, तेज गति से प्रभावित डिब्बों से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप और पटरी से उतर गई। इस भीषण टक्कर के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई जबकि हजारों लोग घायल हो गए हैं। 

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर का दौरा किया और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने हादसे की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की थी। 

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?