लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: भारत ने ब्रह्मोस का लगातार दूसरे दिन किया सफल परीक्षण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 23, 2018 06:17 IST

ब्रह्मोस भारत और रूस का संयुक्त उद्यम है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज के परीक्षण के जरिए ‘ मेक इन इंडिया ’ के तहत स्वदेश निर्मित बड़ी उप प्रणालियों की जांच की गई

Open in App

नई दिल्ली, 23 मई: रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ओडिशा के तटीय जिला बालेश्वर में एक समेकित परीक्षण केंद्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सफल परीक्षण किया गया। ब्रह्मोस का सफल परीक्षण उसकी मारक क्षमता पर मुहर लगाता है। 

मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण एक चलंत स्वायत्त लॉंचर से दोपहर करीब पौने बारह बजे किया गया। यह अपने निर्धारित मार्ग से सफलतापूर्वक गुजरा और अपने मिशन के लक्ष्य को पूरा किया। ब्रह्मोस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षण के जरिए ईंधन प्रबंधन प्रणाली और अन्य मेटालिक एयरफ्रेम कलपुर्जों सहित अहम स्वदेशी पुर्जे मिसाइल का हिस्सा बनाने के लिए खरा उतरे। 

ब्रह्मोस भारत और रूस का संयुक्त उद्यम है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज के परीक्षण के जरिए ‘ मेक इन इंडिया ’ के तहत स्वदेश निर्मित बड़ी उप प्रणालियों की जांच की गई।  

टॅग्स :मिसाइलरक्षा मंत्रालयनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज